Tue. Nov 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेरू के हुआलागा नदी में मोटर बोट और जहाज के बीच हुई टक्कर में 20 से अधिक लोगों की मौत

 

पेरू के लोरेटो के अमेजोनियन क्षेत्र में हुआलागा नदी में एक मोटर बोट और जहाज के बीच हुई टक्कर में 20 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है और 50 से अधिक लोग लापता हैं।

आरपीपी रेडियो स्टेशन ने इस आशय की जानकारी दी। यह दुर्घटना घने कोहरे के बीच हुई, जब एक मोटर बोट ने एक यात्री जहाज को टक्कर मार दी। उस समय जहाज पर करीब 80 यात्री सवार थे।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने की गौ पूजा

बचे हुए यात्रियों में से एक ने संवाददाताओं से कहा कि टक्कर होने से पहले, उसने एक नाव को अपने जहाज के पास आते सुना था। टक्कर के समय कई यात्री सो रहे थे। नौसेना की एक टीम पीड़ितों के बचाव के लिए व्यापक अभियान चला रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com