Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवनियुक्त सचिवों को अर्थमन्त्री शर्मा ने दिया ऐसा निर्देशन

 
जनार्दन शर्मा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३० अगस्त । अर्थ मन्त्रालय में सचिव के रुप में आए नव नियुक्त सचिवों को स्वागत करते हुए अर्थमन्त्री जनार्दन शर्मा ने सकारात्मक और अनुभूतिजन्य परिणाम प्राप्ति के लिए क्रियाशील रहने का निर्देशन दिया है । अर्थमन्त्रालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने राजस्व सचिव कृष्णहरि पुष्कर कर्ण और महालेखा नियन्त्रक सचिव सुमराज अर्याल को स्वागत करते हुए ऐसा निर्देशन दिया है ।
अर्थमन्त्री शर्मा ने कहा है कि राजश्व वृद्धि, भन्सार, सार्वजनिक संस्थान, अनुगमन, अध्ययन अनुसन्धान जैसे विषयों में ठोस परिणाम आना चाहिए । इसके लिए योजना लाने के लिए भी उन्होंने कहा है । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अर्थ सचिव मधुकुमार मरासिनी ने कहा कि अर्थतन्त्र की सूचकों में जब सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं, तब ही काम का सही मूल्यांकन होता है । राजश्व वृद्धि, पुँजीगत खर्च क्षमता में वृद्धि और वित्तीय अनुशासन कायम पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान की भावना और वर्तमान सरकार की भिजन अनुसार समाजवादी अर्थतन्त्र निर्माण के लिए जोर देने की जरुरत है ।
इसीतरह नवनियुक्त राजश्व सचिव कृष्णहरि पुष्कर कर्ण और नवनियुक्त महालेखा नियन्त्रक सुमनराज अर्याल ने प्राप्त निर्देशन प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि अर्थतन्त्र को सुदृढ करने के लिए वे लोग क्रियाशील रहेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com