प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सत्तारूढ़ गठबंधन की आपत्ति, दारचुला घटना पर सरकार की राय सार्वजनिक करने का अनुरोध

काठमांडू, ३० अगस्त । दार्चुला के जयसिंह धामी प्रकरण में सत्ताधारी गठबंधन ही प्रधानमन्त्री एवं सरकार पर असंतुष्ट दिखाई दी है । धामी बेपत्ता प्रकरण में सरकार की राय सार्वजनिक करने के लिए भी गठबन्धन ने अनुरोध किया है । सोमबार सम्पन्न गठबन्धन आबद्ध पार्टियों की बैठक ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा है कि इसके लिए भारत के साथ वार्ता करनी भी है तो जल्दी करनी चाहिए ।
गठबन्धन बैठक में जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) संघीय परिषद् के अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई, माओवादी केन्द्र के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ जैसे नेताओं ने छानविन समिति की प्रतिवेदन में हो रही ढिलाई के प्रति असंतुष्टी जाहिर करते हुए कहा है– ‘तत्काल प्रतिवेदन आना चाहिए, हमारी राय क्या है, वह भी सार्वजनिक होना चाहिए और उसके आधार में भारत के साथ वार्ता करनी है तो वह भी जल्द से जल्द होना चाहिए ।’
स्मरणीय है, गत श्रावण १५ गते दार्चुला में नदी पार करते वक्त नेपाली नागरिक जयसिंह धामी की मृत्यु हुई थी । दाबी है कि उस घटना में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी)के जवान प्रमुख जिम्मेदार हैं । घटना के बाद नेपाल सरकार ने गृह मन्त्रालय के सह–सचिव के नेतृत्व एक अनुसंधान समिति बनाई थी ।

