गगन थापा ने पार्टी महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की

काठमांडू, ३० अगस्त । नेपाली कांग्रेस के युवा नेता गगन कुमार थापा ने पार्टी महासचिव पद के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषणा की है । सोमबार काठमांडू महानगरपालिका वडा नं. ३० में आयोजित क्रियाशील सदस्यों की भेला को सम्बोधन करते हुए नेता थापा ने पार्टी द्वारा घोषित १४वें महाधिवेशन में खूद को महासचिव पद के लिए उम्मीदवार बताया ।
लेकिन थापा किस समूह से महासचिव के उम्मीदवार बनेंगे, यह अभी तय नहीं हुई । कार्यक्रम के दौरान भी उन्होंने इसके संबंध में कुछ नहीं बताया । स्मरणीय है, १३वें महाधिवेशन में भी थापा महामन्त्री पद के दाबेदार थे । उस समय उन्होंने कृष्ण सिटौल के समूह से महासचिव पद पर उम्मीदवारी दी थी । लेकिन पौडेल समूह से उम्मीदवारी देनेवाले डा. शशांक कोइराला निर्वाचित हो गए थे ।

