Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतिम यात्रा पर सिद्धार्थ शुक्ला

 

सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को अस्पताल में ही रखा गया है। आज इसे परिवार को सौंपा जाएगा और साथ ही। सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंचेगा जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुरुवार की सुबह जब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता के शरीर का पोस्टमॉर्टम तीन घंटे तक चला।

यह भी पढें   पूर्व–पश्चिम राजमार्ग के अंतर्गत नारायणगढ़–बुटवल सड़क खंड का सफर अब आसान

बताया जा रहा है कि गुरुवार तड़के तीन बजे सिद्धार्थ शुक्ला के सीने में दर्द हुआ और उन्हें बेचैनी महसूस हो रही थी। पुलिस सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धार्थ को सुबह जगाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं उठे।

उनकी मां ने तुरंत अपनी बेटी को फोन किया जिन्होंने डॉक्टर को फोन किया। बेटी और दामाद सिद्धार्थ को लेकर मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अस्पताल की रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ को जब लाया गया था तब तक वो दम तोड़ चुके थे।

यह भी पढें   भारत-नेपाल स्टार्टअप साझेदारी कार्यक्रम का दूसरा बैच शुरू, 25 नेपाली स्टार्टअप्स को भारत में मिलेगा प्रशिक्षण

रिपोर्ट के अनुसार शहनाज बहुत टूट चुकीं हैं। शहनाज के पिता ने बताया कि ‘बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है, उसने मुझसे कहा ‘पापा, उसने मेरे हाथों में दम तोड़ा है। मेरे हाथों में वो दुनिया को छोड़कर चला गया है। अब मैं क्या करूंगी कैसे जीऊंगी?”

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘शहनाज उसे सुबह आम तौर पर उठाने गई तो उसने जवाब नहीं दिया। शहनाज ने उसे गोदी में पकड़ के रखा और फिर भी सिद्धार्थ ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर शाहनाज ने उसके पूरे परिवार को बुलाया जो आस पास ही रहते हैं जिसके बाद तुरंत सिद्धार्थ को अस्पताल ले गया गया। शहनाज ने रोते हुए अपने पापा से कहा ‘थोड़ी देर में उसे जला देंगे, नहीं रहेगा वो तो मैं कैसे रहूंगी’।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *