‘लंबी है जिंदगी, मिलेंगे फिर से’ आज होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार
सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया में नहीं हैं। अचानक उनके निधन की खबर से उनके फैंस और फैमिली सदमे में हैं। वही फिट दिखने वाले सिद्धार्थ को 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक की रिपोर्ट्स भी चौंकाने वाली हैं। खबरों के मुताबिक, सिद्धार्थ उनकी शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ चुकी है लेकिन डॉक्टर्स ने अभी इस पर फाइनल राय नहीं दी है। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है। केमिकल ऐनालिसिस के बाद मौत की वजह बताई जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक, सिद्धार्त को अंदरूनी या बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
परिवार को नहीं है किसी पर शक
सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर गुरुवार को हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ‘आजतक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ का पोस्ट मॉर्टम कूपर हॉस्पिटल में किया गया। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। पोस्ट मॉर्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई है। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट पर डॉक्टर्स ने कोई राय नहीं दी है। उनका विसरा सुरक्षित रखा गया है। हिस्टोपैथोलॉजी और केमिकल ऐनालिसिस के बाद फाइनल रिपोर्ट मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसमें लगभग 20 दिन का समय लग जाएगा। सिद्धार्थ के परिवार ने किसी पर शक नहीं जताया है।
सदमे में हैं शहनाज गिल
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ के निधन के वक्त उनकी दोस्त शहनाज गिल उनके पास थीं। शहनाज के पिता संतोख ने बताया था कि सना की हालत ठीक नहीं है। वह बहुत रो रही थीं कि अगर सिद्धार्थ ने उनकी गोद में दम तोड़ा अब वह कैसे जिएंगी।


