बिराटनगर रानी में सड़क दुर्घटना में जोगबनी निवासी बाइक चालक की मौत ।

माला मिश्रा बिराटनगर ।जोगबनी से बिराटनगर के ओर जा रहे बाइक चालक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है । मृतक का पहचान जोगबनी निवासी 35 वर्षीय कुंदन साह के रूप में हुआ है । वही बाइक सबार जोगबनी के ही 32 वर्षीय अर्जुन सिंह घायल है जिसका इलाज बिराटनगर के कोशी अंचल अस्पताल में चल रहा है । इलाका प्रहरी कार्यालय रानी घटना स्थल से बाइक संख्या बीआर38 टी 2164 को अपने कब्जे में लिया है । रानी थाना के अनुसार मृतक को पोस्टमार्टम हेतु बिराटनगर अस्पताल भेजा गया है । घटना मलाया रोड के आईसीपी मोड़ के समीप का है । रानी थाना पुलिस आगे का अनुसंधान कर रहा है ।

