सभी राष्ट्रसेवक संस्कारयुक्त कार्य करने का प्रण लेंः न्यायधिश अब्दुल अजिज मुसलमान

८ सितम्बर, काठमांडू । विशेष अदालत में निजामती दिवस, २०७८, विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया ।
उक्त अवसर पर अदालत प्रशासन द्वारा आयोजित औपचारिक समारोह का सम्बोधन करते हुए अदालत के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल अजिज मुसलमान ने कहा कि आज के दिन प्रत्येक राष्ट्र सेवक को संस्कारयुक्त कार्य करने का प्रण लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि सेवा प्रवाह के क्षेत्र में विकसित नई नई चुनौतियों का सामना करने के लिए कर्मचारियों को अपने आपको कुशल व्यवस्थापक के तौर पर सज्ज करना होगा ।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार कर्मचारियों को नगद एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया । हिरादेवी पाण्डे, युवराज पन्थी, रुमबाहादुर क्षेत्री और मदन श्रेष्ठ उत्कृष्ट कर्मचारी के रुप में सम्मानित हुए ।
कार्यक्रम में अदालत का रजिष्ट्रार अशोककुमार क्षेत्री ने विशेष अदालत का प्रशासनिक तथा भौतिक सुधार कार्यों का विवरण पेश किया । उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को सजगतापूर्वक सम्पादन करना सम्पूणर् राष्ट्र सेवक का कर्तव्य है । अदालत का सदस्य नित्यानन्द पाण्डे ने निजामती कर्मचारी के जीवन में पुरस्कार का क्या महत्व होता है, उसे बताया । उक्त दिवस के अवसर पर काव्य पाठ के साथ साथ म्युजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया गया ।

