Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस वर्ष गणेश चतुर्थी 2021 : 10 सितंबर 2021 को बन रहा 5 ग्रहों का विशेष संयोग

 

 

10 सितंबर 2021, दिन शुक्रवार को भगवान गणेश जी घर-घर विराजेंगे। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होने वाला गणेश चतुर्थी का ये महापर्व इस बार कई शुभ संयोग के साथ लेकर आ रहा है। इन शुभ संयोग में गणेश जी का पूजन करना सभी भक्तों के लिए अति मंगलकारी होगा।

गणेश चतुर्थी पर 5 ग्रहों का शुभ संयोग

गणेश चतुर्थी पर इस बार 5 ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है, जो व्यापारियों के लिए अति लाभकारी होगा। चतुर्थी पर इस बार 5 ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होंगे, जिसमें बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु वृषभ राशि में, केतु वृश्चिक राशि तथा शनि मकर राशि में विद्यमान होंगे। ग्रहों की ये स्थिति कारोबार करने वाले जातकों के लिए शुभ है। व्यापारी वर्ग के मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगा और शेयर बाजार में भी लाभ होगा।
बन रहा रवियोग वहीं गणेश चतुर्थी पर इस बार रवियोग में पूजन होगा। लंबे समय बाद इस बार चतुर्थी पर चित्रा-स्वाति नक्षत्र के साथ रवि योग का संयोग बन रहा है।
चित्रा नक्षत्र शाम 4.59 बजे तक रहेगा और इसके बाद स्वाति नक्षत्र लगेगा। वहीं 9 सितंबर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से अगले दिन 10 सितंबर 12 बजकर 57 मिनट तक रवियोग रहेगा, जो उन्नति को दर्शा रहा है। इस शुभ योग में कोई भी नया काम और गणपति पूजा मंगलकारी होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *