विश्रामपुर और फेटा गांवपालिका में तीन महिनों की निःशुल्क सिलाई तालीम
आत्मनिर्भर होने के लिए शीपमुलक कार्य सिखना चाहिएः वैद्य
वीरगंज, १० सितम्बर । जेहनदार महिला तथा युवतियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए बारा जिला स्थित विश्रामपुर वार्ड नं. १ कल्याणपुर और फेटा गांवपालिका वार्ड नं. ४ बातर में तीन महीनों की निःशुल्क सिलाई तथा कटाई तालीम शुरु की गई है । हिन्दु स्वंयसेवक संघ और सेवा ईन्टरनेशनल नेपाल की सहयोग में तालिम आयोजित है । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाट्न संघ के विभाग संघचालक एवं व्यवसायी अशोक वैद्य और उद्योगपति एवं समाज सेवी निखिल चाचन ने किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए विभाग संघचालक अशोक बैद्य ने कहा कि खूद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शीप–मुलक कार्य सिखना चाहिए । उनका मानना है कि शीप ना होने के कारण आज महिलाओं की जीवन घर के चार दिवारों में ही सिमित हो गई है, जिसके चलते दैनिक जीवन भी कठिनाईपूर्ण बनती है । कार्यक्रम में हिन्दु स्वंय सेवक संघ के स्वयंसेवक तथा फेटा गाउँपालिका और विश्रामपुर गाउँपालिका के स्थानीय प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही ।
हिन्दु स्वयंसेवक संघ के अनुसार ६० प्रशिक्षार्थियों के लिए संघ की ओर से ४ प्रशिक्षकों के साथ ४ सिलाई मसिन और उसके लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराया है । नियमित प्रशिक्षण संचालन होने के बाद आवश्यकता अनुसार अन्य सिलाई मसिन और उसके लिए आवश्यक उपकरण की व्यवस्था भी की जाएगी । संघ ने यह भी कहा है कि तीन महीनों की प्रशिक्षण में उत्कृष्ठ परिक्षार्थी को निःशुल्क रुप में सिलाई मसिन दी जाएगी ।

