डाबर नेपाल के प्रबन्ध निदेशक तथा पूर्व राजदूत राणा नहीं रहे
काठमांडू, ११ सितम्बर । डाबर नेपाल के प्रबन्ध निदेशक तथा व्यावसायी रुक्म शमशेर राणा का निधन हो गया है । राणा पूर्व राजदूत भी हैं । प्राप्त सूचना अनुसार आज (शनिबार) सुबह काठमांडू बत्तिसपुतली स्थित अपने ही निवास में उनका निधन हो गया है । राणा सन् २००९ से २०११ तक भारत के लिए नेपाली राजदूत भी रहे हैं । इसीतरह वह राष्ट्रीय खेलकूद परिषद् (राखेप) के सदस्य सचिव भी रह चुके हैं । पिछली बार वह ललिता निवास जमीन प्रकरण में विवादित हो गए थे । उसके बाद उनमें डायबेटिज और प्रेसर की समस्या बढ़ गई थी ।

