संसद् अवरोध जारी रखने के लिए एमाले अध्यक्ष ओली ने सांसदों को दिया निर्देशन

काठमांडू, १२ सितम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने संसद् अवरोध जारी रखने के लिए पार्टी संबंद्ध सांसदों को निर्देशन दिया है । ओली को मानना है कि सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा एमाले विभाजन करने की षडयन्त्र में लग गए हैं, इसीलिए संसद् अवरुद्ध होना चाहिए । आज आइतबार आयोजित पार्टी संसदीय दल बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा निर्देशन दिया है ।
पार्टी संबंधित सांसदों को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘संसद् अवरोध होना चाहिए । आप लोग नारे लगाइए, बेल घेर लीजिए, उससे बाहर जाने की जरुरत नहीं है ।’ उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार स्वेइच्छाचारी ढंग से आगे बढ़ रही है । अध्यक्ष ओली ने यह भी कहा कि संसद् में माइक छिन कर सभामुख को प्रहार करने का कोई भी योजना नहीं है, ऐसा हरकत ना करने के लिए भी उन्होंने कहा ।

