Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता–गठबंधन में आबद्ध दलों की बैठक, प्रधानमन्त्री द्वारा मन्त्रियों की नामावली मांग

 
शेरबहादुर देउवा/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १२ सितम्बर । सत्ताधारी गठबन्धन में आबद्ध राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न हो गई है । प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आयोजित बैठक में प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने गठबन्धन में आबद्ध दलों से मन्त्रियों की नामावली देने के लिए आग्रह किया है । प्रधानमन्त्री देउवा ने बैठक में कहा– ‘नयां सरकार निर्माण का दो महीने हो चुका है, अभी तक सरकार ने पूर्णता प्राप्त नहीं की है, जितना जल्द हो सके मन्त्री बननेवालों की नामावली आवश्यक है ।’
प्रधानमन्त्री का कहना है कि सरकार अपूर्ण होने के कारण सरकारी कामकारवाही में ही असर पड़ रहा है । लेकिन गठबंधन में आबद्ध राजनीतिक दलों ने कुछ और दिन इन्तजार करने के लिए प्रधानमन्त्री देउवा से अनुरोध किया है । सत्ता गठबन्धन में नेपाली कांग्रेस, नेकपा माओवादी केन्द्र, नेकपा (एकीकृत समाजवादी), जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) और राष्ट्रिय जनमोर्चा आवद्ध हैं । सभी पार्टी के भीतर मन्त्री पद के लिए लालायित सांसदों की संख्या अधिक है, जिसके चलते वे लोग मन्त्री की नामावली पेश नहीं कर पा रहे हैं ।
बैठक में प्रधानमन्त्री देउवा, माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, नेकपा (एकीकृत समाजवादी) के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल, जसपा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और राष्ट्रिय जनमोर्चा की उपाध्यक्ष दुर्गा पौडेल सहभागी थे ।
स्मरणीय तो यह भी है कि मन्त्रिपरिषद् बिस्तार संबंधी विषयों को लेकर ही गठबंधन से आबद्ध दलों के बीच प्रायः दैनिक बैठक होती है, लेकिन अभी तक मन्त्रिपरिषद् बैठक बिस्तार नहीं हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *