राष्ट्रिय सहमति कायम कर एमसीसी परियोजना पारित करना चाहिएः डा. भट्टराई

काठमांडू, १७ सितम्बर । जनता समाजवादी पार्टी के संघीय परिषद् अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि राष्ट्रीय सहमति कायम कर अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) सम्झौता को पारित करना चाहिए । बिहीबार प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा तथा सत्तारुढ गठबन्धन के शीर्ष नेतागण से भेटवार्ता करते वक्त उन्होंने ऐसा कहा है । डा. भट्टराई ने प्रधानमन्त्री देउवा के अलवा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल आदि के साथ अलग–अलग भेटवार्ता किए थे ।
भेटवार्ता के दौरान राजनीतिक दल विभाजन संबंधी अध्यादेश और सरकार की पूर्णता पर भी चार्चा हुई हैं । डा. भट्टराई ने कहा है कि जल्द से जल्द बजट पारित करना चाहिए, इसके लिए प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के साथ वर्ता करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया । उन्होंने यह भी कहा है कि वर्तमान सत्ताधारी गठबन्धन को आगामी चुनाव तक कायम रखना जरुरी है ।

