Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने ही घर में आग लगाकर तीर्थयात्रा में निकलेवाले माधव नेपाल की आवश्यकता एमाले में नहीं हैः ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १७ सितम्बर । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि अब माधव कुमार नेपाल की एमाले में वापसी आवश्यक नहीं है । लेकिन उन्होंने आग्रह किया है कि गलती से नेता नेपाल को साथ देकर नयी पार्टी बनानेवाले अन्य नेता तथा कार्यकर्ताओं को एमाले में ही वापस होना चाहिए ।
बिहीबार नेकपा एमाले द्वारा आयोजित काठमांडू जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधन करते वक्त पार्टी उपाध्यक्ष एवं बागमती प्रदेश की मुख्यमन्त्री अष्टलमक्ष्मी शाक्य ने माधव कुमार नेपाल को पुनः एमाले में ही वापस होने के लिए आग्रह की थी । अध्यक्ष ओली ने मुख्यमन्त्री शाक्य के बाद कार्यक्रम को सम्बोधन किया था । उसी समय शाक्य द्वारा व्यक्त विचार की ओर संकेत करते हुए अध्यक्ष ओली ने ऐसा कहा है । उनका मानना है कि नेता नेपाल ने एमाले में सिर्फ गुटबंधी किया है और पार्टी को कमजोर बनाया है ।
मुख्यमन्त्री शाक्य द्वारा व्यक्त विचार की ओर लक्षित करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा– ‘आज भी हमारे कुछ मित्र कहते हैं कि ‘माधव कमरेड को पुनः पार्टी में वापस होना होगा, पार्टी में आप की आवश्यकता है ।’ लेकिन उनकी आवश्यकता क्यों ? क्या फिर एमाले को विभाजन करना है ? नहीं तो उनकी आवश्यक किस लिए है, मैं नहीं जानता ।’ अध्यक्ष ओली को मानना है कि ३ साल तक नेता नेपाल ने सरकार के पक्ष में एक शब्द भी नहीं बोले हैं, सिर्फ सरकार के विरुद्ध बोले हैं, विपक्षी पार्टी को सहयोग किया है ।
अध्यक्ष ओली ने आगे कहा– ‘लम्बे समय से एक ही पार्टी में काम करने से आपस में माया–ममता तो होता ही है । लेकिन परिस्थिति अनुसार उनको छोड़ना भी पड़ता है । आज देश में निकम्मा सरकार है, माधव नेपाल ने पार्टी में हमला करने से ही ऐसा हुआ है । इसीलिए उनको साथ देनेवाले अन्य नेता–कार्यकर्ता को पार्टी में वापस होना चाहिए, लेकिन अपने ही घर में आग लगाकर तीर्थयात्रा में निकलेवालों को मैं कुछ नहीं कह सकता । माधव नेपाल की भ्रम में रहनेवालों को मैं पार्टी में वापस होने के लिए आग्रह करता हूँ ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *