चितवन में एक व्यक्ति की हत्या, पुसि और स्थानीयबासी बीच झडप
चितवन, १८ सितम्बर ।चितवन जिला राप्ति नगरपालिका–९ शीतल टोल निवासी ५९ वर्षीय कान्छा तामाङ की हत्या हुई है । हत्या आरोप में उनके ही पड़ोसी दशरथ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । घटना शुक्रबार रात कि है । आपसी विवाद में ठाकुर ने तामाङ के ऊपर घरेलू हथियार प्रहार किया था । उसी क्रम में तामाङ की मृत्यु हो गई है ।
चितवन पुलिस ने कहा है कि हत्या आरोपी को नियन्त्रण में लेते वक्त स्थानीयबासी और पुलिस के बीच झडप भी हुई है । भीड नियन्त्रण के लिए पुलस न हवाई फायर की है । झडप के क्रम में ५ पुलिस कर्मचारी और २ स्थानीयबासी घायल हो गए हैं । पुलिस का कहना है कि मृतक तामाङ की शव भरतपुर अस्पताल में है और घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।

