Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमसीसी एक विकास परियोजना है, इसमें राजनीति करना ठीक नहीं हैः मन्त्री कार्की

 
ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की, फाईल तस्वीर

सुनसरी, १८ सितम्बर । कानून, न्याय तथा संसदीय मामिला मन्त्री ज्ञानेन्द्रबहादुर कार्की ने दावा किया है कि मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरसन (एमसीसी) सिर्फ एक विकास परियोजना है, इसको संसद से अनुमोदन कराना ही चाहिए । कोशी टप्पु प्रकृति संरक्षण कोष मातहत निर्मित कोशी टप्पु संरक्षण केन्द्र कार्यालय उद्घाटन करते हुए शुक्रबार उन्होंने ऐसा कहा है ।
कानून मन्त्री कार्की ने कहा– ‘नेपाल को प्राप्त वैदेशिक सहायता की इतिहास में यह रकम सबसे अधिक है, आज तक इतनी बढ़ी परिणाम में वैदेशिक सहायता प्राप्त नहीं हुआ है । इसीलिए इसको संसद् से पारित करना ही होगा ।’ उन्होंने यह भी कहा कि विकास परियोजना में आज जो राजनीति हो रहा है, यह दुःखद पक्ष है । विकास परियोजना में इसतरह राजनीति ना करने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *