रौतहट में ३ दिनों में ३ बालिका पोखर में डूब गई

रौतहट, १८ सितम्बर । रौतहट जिला देवाही गोनाही नगरपालिका में पिछले ३ दिनों की अवधि में ३ बालिका पोखर में डूब गई है । तीन दिन पहले देवाही गोनाही–७ के वडाध्यक्ष जगरनाथ यादव के निर्माणधीन पोखर में दो बालिका की जान चली गई थी । घोंगी लनी पोखर में डूब कर कटहरिया नगरपालिका–६ निवासी १० वर्षीया निशु कुशवाह और बृन्दावन नगरपालिका–२ निवासी १४ वर्षीइा मुस्कान कुमारी की उस समय मृत्यु हुई थी ।
उस घटना की २४ घंटों से भी कम समय में फिर देवाही गोनाही नगरपालिका–६ कर्कच करमहिया निवासी मोहन साह की ढ़ाई साल की बेटी ज्योति कुमारी की डूब कर जान गई है । इलाका पुलिस कार्यालय देवाही के अनुसार ज्योति अपने ही गांव के पास रहे नरह में डूब गई थी ।

