Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सीमा पर पांच लाख नेपाली और पचास कुबैती दिनार के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

 

 

नेपाल भारत सीमा स्थित शैलेशपुर बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात एसएसबी (SSB) के जवानों ने पांच लाख की नेपाली करेंसी और कुवैती 50 दीनार के साथ एक नेपाली युवक को हिरासत में लिया. मंगलवार की देर रात ही यह कार्रवाई की गई थी. नेपाली युवक को पकड़ने के बाद उसे कस्टम को सौंपा गया. इस मामले में डिप्टी कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर तलाशी ली गई थी. उसके पास से 5 लाख 21 हजार 880 नेपाली और कुवैती 50 दीनार विदेशी करेंसी बरामद किए गए हैं.

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस – नए क्रियाशील सदस्यों के लिए आवेदन फार्म

पंचायत चुनाव को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. इसी कड़ी में जवानों ने मंगलवार की रात नेपाली युवक को संदेह के आधार पर पकड़ा था. पूछताछ में नेपाली युवक ने अपना नाम रीजन राय बताया. वह भारतीय प्रभाग में प्रवेश कर रहा था. इसी दौरान आउटपोस्ट पर ही तैनात एसएसबी के जवानों ने उसे पकड़ लिया था.

इस पूरे मामले की पुष्टि डिप्टी कमांडेंट आलोक कुमार ने बुधवार को की है. उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात ही नेपाली युवक रीजन राय को संदेह के आधार पर पकड़ा गया था. इसके बाद उससे पूछताछ की गई. उसकी तलाशी ली गई तो करेंसी बरामद हुए. नेपाली युवक रीजन राय के पास नेपाली पांच लाख 21 हजार 880 रुपये के साथ 50 कुवैती दीनार मिले थे.

यह भी पढें   भारत के सहयोग से बनने वाले विद्यालय का शिलान्यास बाणिज्य महादूत तथा मेयर ने संयुक्त रूप से किया

नेपाली युवक भारतीय प्रभाग में ये पैसे लेकर क्यों आया इसका पता नहीं चला है. आलोक कुमार ने कहा कि युवक से अबतक कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली है. पूछताछ के बाद बुधवार को उसे विशेष पूछताछ और आगे की कार्रवाई के लिए नेपाली युवक को भारतीय कस्टम भीमनगर के हवाले कर दिया गया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *