लोसपा संबंद्ध दो भातृ संगठनो ने किया चीन विरुद्ध प्रदर्शन
काठमांडू, १८ सितम्बर । महन्थ ठाकुर नेतृत्व में नवगठित लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी संबंद्ध दो भातृ संगठनों ने चीन विरुद्ध प्रदर्शन किया है । पार्टी संबंध युवा संघ और विद्यार्थी संगठन ने नेपाली भूमि अतिक्रमण विरुद्ध नारेबाजी करते हुए शुक्रबार काठमांडू में प्रदर्शन किया । युवा संघ अध्यक्ष मुकेश झा के नेतृत्व में लोसपा समर्थित कार्यकर्ता सड़क प्रदर्शन में उतर आए थे ।
प्रदर्शन में सहभागी युवा नेताओं ने दावा है कि चीन ने नेपाल की ११ स्थानों में भूमि अतिक्रमण किया है । बताया गया है कि ७ जिला में करीब ४०० वर्ग किलोमिटर नेपाली जमीन चीन द्वारा अतिक्रमित है । अध्यक्ष झा के अनुसार हुम्ला स्थित १२ नम्बर सीमा–पीलर यथास्थान में कायम करने के लिए और अतिक्रमित भूमि वापसी के लिए दबाव सिर्जना करने हेतु प्रदर्शन आयोजित है । प्रदेश में विद्यार्थी नेता रन्जित झा, युवा अध्यक्ष रञ्जित सिंह, नेता प्रमोद झा, प्रमेश साह, ज्ञानेन्द्र झा जैसे नेताओं की उपस्थिति रही थी ।

