Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक दिन में 2.5 करोड़ से अधिक डोज लगा कर भारत ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

 

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि के अवसर पर एक दिन में 2.5 करोड़ से अधिक डोज लगाकर भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़ दिया। इसके पहले 31 अगस्त को 1.41 करोड़ डोज लगाने का रिकार्ड बना था। शुक्रवार के कोरोना रोधी टीकाकरण के बाद भारत सभी यूरोपीय देशों को मिलाकर लगाए गए डोज से अधिक टीके लगाने वाला देश बन गया है। भारत की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘आज की रिकार्ड टीकाकरण संख्या पर हर भारतीय को गर्व होगा। मैं डाक्टरों, इनोवेटर्स, प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मी और सभी फ्रंटलाइन वर्करों की सराहना करता हूं, जिन्होंने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। आइए हम कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com