संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी की ओर से शुभकामनाएं

काठमांडू, १९ सितम्बर । नेपाल की संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने हार्दिक शुभकामना व्यक्त किया है । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा को एक शुभकामना सन्देश प्रेषित करते हुए उन्होंने आम नेपाली जनता और प्रधानमन्त्री देउवा के प्रति हार्दिक बधाई ज्ञापन किया है ।
अपने शुभकामना सन्देश में प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा है कि समान संस्कृति, पारस्परिक सम्पर्क और जनता–जनता बीच रहे आपसी सम्बन्ध के कारण भारत और नेपाल को आपस में जोड़ा है । उन्होंने आगे कहा है– ‘दोनों देशों की अनुपम एवम् विशेष साझेदारी युक्त समान सम्बन्ध विश्व के अन्य कुछ देशों के बीच ही है ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि ओजपूर्ण एवं बहुआयामिक साझेदारी के माध्यम से शान्ति और समृद्धि हासिल करना दोनों देशों की साझा लक्ष्य है । प्रधानमन्त्री मोदी ने अपने देश में आगे कहा– ‘ इसके लिए भारत और नेपाल बीच सुदृढ पारस्परिक सम्बन्ध को अधिक गति प्रदान करते हुए निकट रहकर प्रधानमन्त्री देउवा के साथ सहकार्य करने के लिए मैं प्रतिक्षारत हूँ ।’
इसीतरह प्रधानमन्त्री मोदी ने यह भी कहा है कि अकल्पनीय कोभिड महामारी से विश्व जगत मुक्त हो रही है, वर्तमान परिस्थिति को सामना करने के लिए नेपाल को निरन्तर सहयोग के लिए भी भारत प्रद्धिवद्ध है ।

