Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान ने सामाजिक न्याय में आधारित समतामूलक समाज निर्माण की परिकल्पना की हैः राष्ट्रपति भण्डारी

 
विद्यादेवी भण्डारी/फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ सितम्बर । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने कहा है कि नेपाल की संविधान ने सामाजिक न्याय में आधारित समतामुलक समाज निर्माण की परिकल्पना की है और समाजवाद उन्मुख अर्थतन्त्र निर्माण का लक्ष्य भी लिया है । संविधान दिवस के अवसर पर एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । अपने सन्देश में उन्होंने कहा है– ‘उल्लेखित लक्ष्य हासिल करने के लिए देश में उपलब्ध जल, जमिन और जंगल जैसे प्राकृतिक स्रोत और साधन को दीर्घकालिन सदुपयोग करते हुए उद्यमशीलता विकास, उत्पादन वृद्धि, कृषि को आधुनिकीकरण, स्वदेशी उत्पादन द्वारा आयात प्रतिस्थापन, स्वाधीन और आत्मनिर्भर अर्थतन्त्र विकास के लिए काम करना चाहिए ।’
राष्ट्रपति भण्डारी को मानाना है कि संविधान द्वारा प्रत्याभूत नागरिक आकांक्षा को कार्यरूप देना हमारी युगीन अभिभारा है । उन्होंने कहा है– राज्य के ओर से प्राप्त सेवा और सुविधा में सभी नागरिकों की समान पहुँच स्थापित करने के लिए और नागरिक को सामाजिक सुरक्षा की प्रत्याभूति प्रदान करने की आवश्यकता है । संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र स्थापना के लिए हुए विभिन्न आन्दोलन के दौरान अपनी अमूल्य जीवन अर्पण करनेवाले सहीदों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धाञ्जली अर्पण करते हुए राष्ट्रपति ने कहा है– ‘लोकतान्त्रिक प्रणाली स्थापना के लिए मार्गदर्शन करनेवाले सभी अग्रजों प्रति हार्दिक सम्मान प्रकट करता हूँ ।’
राष्ट्रपति भण्डारी ने अपने सन्देश में आगे कहा है– ‘वर्तमान संविधान ने सामन्ती, निरंकुश और एकात्मक राज्य व्यवस्था द्वारा सिर्जित जातीय, भाषिक, धार्मिक, सांस्कृतिक तथा भौगोलिक सभी प्रकार की विभेद और उत्पीडन को अंत करते हुए विविधता युक्त नेपाली समाज को बृहत् राष्ट्रिय एकता में सूत्रबद्ध करने के लिए मार्गदर्शन किया है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com