Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वयंसेवी मूंदड़ा को मिला “प्रबल जनसेवाश्री” सम्मान

 


माला मिश्रा बिराटनगर । 7वें संविधान दिवस के अवसर पर नेपाल की राष्ट्रपति श्रीमती विद्यादेवी भंडारी द्वारा घोषित मानद उपाधियों, आभूषणों एवं पदकों से अलंकृत व्यक्तियों में विराटनगर के व्यावसायी एवं स्वेच्छिक कार्यकर्ता देवकिसन मूंदड़ा को “प्रबल जनसेवा श्री” की उपाधि से सम्मानित किया गया है। श्री मूंदड़ा नेपाल स्थित हिपमत मीडिया हाउस प्रा. लिमिटेड उत्प्रेरक भी हैं ।

देवकिसन मूंदड़ा जो विराटनगर के एक औद्योगिक घराने “देबेनरा ग्रुप” के संरक्षक भी हैं, हमेशा समाज सेवा के क्षेत्र में आगे रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में सफल उद्योगपति मूंदड़ा का उल्लेखनीय योगदान रहा है।

यह भी पढें   समता अमृत है, विषमता विष : समानता से ही बनेगा सुखी और स्वस्थ समाज ।

उन्होंने नेपाल स्थित तत्कालीन कटहरी गाँव विकास के खोरिया टोल स्थित स्कूल में कार्यालय कक्ष एवं वार्ड नं. 1 स्थित निखिल ज्योति आश्रम में योगाभ्यास के लिए सुविधाजनक व्यायाम कक्ष बनाकर मदद की ।

इसी तरह बिराटनगर के शहरी क्षेत्र में एक कट्ठे से अधिक भूमि जनजाती कल्याण आश्रम को आमाको माया छात्रावास के निर्माण हेतु देने के साथ साथ बुजुर्गों की सुविधा के लिए विराटेश्वर वृद्धाश्रम में एक कमरा बनाकर मदद की है।

यह भी पढें   आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:7 अगस्त 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

एक संयुक्त उद्यम के तहत कोशी जोनल अस्पताल के आपातकालीन सेवा विभाग में 50 बिस्तरों के साथ एक अतिरिक्त दो मंजिला भवन का निर्माण करवा कर उनके द्वारा अस्पताल के प्रबंधन को सौंपा गया । इसी प्रकार नेपाल के पूर्वी क्षेत्र के इकलौते विराट बधिर माध्यमिक विद्यालय में संयुक्त निवेश से 50 बिस्तरों वाला दो मंजिला छात्रावास भवन का निर्माण करवा कर उनके द्वारा लोकार्पित किया गया ।

श्री मूंदड़ा विगत लंबे समय से जाड़े में गर्म कपड़े, गर्मी में पंखे व शीतल पेय जल तथा वर्षा ऋतु में फलदार पौधों का वितरण एतादि लोक हितकारी सेवा मूलक कार्य अनवरत रूप से करते रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com