Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कंचनपुर में सशस्त्र पुलिस के ऊपर भारतीय तस्कर समूह द्वारा आक्रमण, ३ पुलिसकर्मी घायल

 

कंचनपुर, २१ सितम्बर । कंचनपुर जिला दोधारा चाँदनी नगरपालिका–८ कंचभोज में भारतीय तस्कर समूह ने नेपाल के सशस्त्र पुलिस के ऊपर आक्रमण किया है, आक्रमण में ३ पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं ।
सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल ३५ नम्बर गण शैलेश्वरी के अनुसार आक्रमण से सशस्त्र पुलिस बीओपी कञ्जभोज में कार्यरत तीन जवान घायल हो गए हैं, उन लोगों की उपचार दोधारा चाँदनी स्थित स्थानीय स्वास्थ्य चौकी में हो रहा है । स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि सशस्त्र पुलिस के ऊपर आक्रमण करनेवाले एक भारतीय नागरिक (अर्जुन कुमार) को नियन्त्रण में लिया गया है और घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।
घटना सोमबार शाम की है । गस्ती के क्रम में तस्कर समूह द्वारा सशस्त्र पुलिस के ऊपर आक्रमण हुआ था । सशस्त्र पुलिस ने कहा है कि तस्करी समूह को निन्त्रण में लेने की प्रयास असफल हो गई है । बताया गया है कि वे लोग भाग कर भारतीय भूमि में ही प्रवेश किए थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com