प्रचण्ड के कारण आज ‘एमसीसी’ मजाक का विषय बन रहा हैः बास्कोटा

पोखरा, २१ सितम्बर । नेकपा एमाले के नेता तथा पूर्वमन्त्री गोकुल बास्कोटा ने दावा किया है कि मिलेनियम च्यालेन्ज कर्पोरेसन (एमसीसी) सम्झौता संसद् से पास ना होने के पिछे नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड हैं । उन्होंने कहा कि सम्झौता करने के लिए सहयोग करनेवाले भी प्रचण्ड ही हैं, आज उसको रोकनेवाले भी प्रचण्ड ।
प्रेस चौतारी कास्की द्वारा आज मंगलबार पोखरा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है । नेता बास्कोटा ने कहा– ‘एमसीसी सम्झौता करनेवाले कौन हैं ? देउवा और प्रचण्ड हैं । आज एमसीसी को लेकर राजनीति करनेवाले कौन ? वह सिर्फ प्रचण्ड हैं, अन्य कोही नहीं है, उनके ही कारण आज एमसीसी विवादित बन रहा है ।’ उन्होंने कहा कि प्रचण्ड पद में रहते वक्त एक बात करते हैं, जब बाहर हो जाते हैं, तब उनका कथन बदल जाता है । नेता बास्कोटा ने आगे कहा– ‘आज प्रचण्ड के कारण ही एमसीसी मजाक का विषय बन गया है । क्या विदेशियों के साथ ऐसा ही सम्बन्ध रहना चाहिए ?’
नेता बास्कोटा ने दावा किया है कि प्रचण्ड के कारण ही आज एमसीसी सम्झौता संसद में पेश नहीं हो पा रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि एमसीसी सम्झौता पास करना है या नहीं, यह सिर्फ सत्ताधारी दलों की की हाथ में है । उन्होंने कहा कि जब संसद् में पेश की जाएगी, तब एमाले इसके संबंध में निर्णय लेगी ।

