पर्सा में नवनिर्मित सशस्त्र बिओपी भवन का उद्घाटन
पर्सा, २१ सितम्बर । पर्सा जिला में नव निर्मित शसस्त्र पुलिस बल बोर्डर आउट पोष्ट (बीओपी) का नवनिर्मित भवन उद्घाटन किया गया है । छिन्नमस्त बाहिनी मुख्यालय महोत्तरी के बाहिनीपति तथा सशस्त्र पुलिस नायव निरीक्षक प्रकाशचन्द्र गौतम ने सोमबार छिपहरमाई गाउँपालिका भिस्वा बंजारी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के बीच भवन का उदघाटन किया ।
सीमा क्षेत्र में ५०० बीओपी स्थापना करने की सरकारी नीति अनुसार हाल ही में पर्सा जिला के ६ स्थानों में बीओपी भवन निर्माण किया गया है, उल्लेखित भवन का शसस्त्र पुलिस नायव निरीक्षक गौतम ने संयुक्त रुप में उद्घाटन किया । उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नायब निरक्षक गौतम ने कहा कि जनता की सहयोग और सहकार्य बिना कोई भी काम सम्भव नहीं है, इीसीलिए शान्ति–सुरक्षा की उचित प्रबन्ध के लिए सीमा क्षेत्र में परिचालित सशस्त्र पुलिस और स्थानीय बासियों की योगदान अतुलनीय है ।
उन्होंने कहा कि देश में कोरोना महामारी है, ऐसी अवस्था में भी अपनी जान की परवाह किए बिना प्रदेश नं. २ में परिचालित सशस्त्र पुलिस की योगदान विशेष प्रसंसनीय है । उन्होंने कहा कि भारत के साथ खुला सीमा होने के कारण प्रदेश नं. २ विशेष संवेदनशील भी है । गौतम को मानना है कि यहां होनेवाले गैर कानूनी गतिविधि नियन्त्रण और सीमा क्षेत्र में शान्ति सुरक्षा कायम रखने के लिए सशस्त्र पुलिस हरदम तैयार है ।
कार्यक्रम में सशस्त्र पुलिस उपरिक्षक राजेन्द्र खडका, बिओपी भिस्वा बंजारी के सशस्त्र पुलिस निरिक्षक कृष्ण पौडेल, छिपहरमाई गाउँपालिका के अध्यक्ष मनोजकुमार गुप्ता, जगरनाथपुर गाउँपालिका के अध्यक्ष जालिम मियाँ, पूर्वमुखिया रामेश्वर महतो, समसुल मियाँ, वडाध्यक्ष रामबालक राउत गदी, जितेन्द्र वर्मा, बिओपी भिखमपुर के सशस्त्र प्रहरी निरिक्षक राजाराम बस्नेत आदियों की सहभागिता रही थी ।

