Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पछिले २४ घंटों में १,३३० नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण, ५ की मृत्यु

 

काठमांडू, २१ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में १,३३० नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । ९ हजार ६२६ पीसीआर परीक्षण और ३ हजार ९६६ एन्टिजेन परीक्षण के क्रम में उल्लेखित परिणाम में नयां संक्रमित मिले हैं । इसी अवधि में १ हजार ८३० संक्रमण मुक्त हो गए है और ५ संक्रमितों की मृत्यु हो गई है ।
मन्त्रालय के अनुसार नयां तथ्यांक अनुसार आज तक नेपाल में ७ लाख ८६ हजार ५७७ व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं । इसमें से ११ हजार ५३ संक्रमितों की मृत्यु हुई है और ७ लाख ५४ हजार संक्रमण मुक्त हो गए हैं । कहा गया है कि आज के दिन देशभर २१ हजार ५२४ संक्रिय संक्रमित हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार अनुसार पिछली बार सबसे अधिक काठमांडू में २६१ नयां संक्रमित मिल गए है. । इसीतरह कास्की में १०६, ललितपुर में ९८, मोरङ में ९६, सुनसरी में ७१, चितवन में ६८, झापा में ५१, भक्तपुर में ४३, रुपन्देही में ३९, मकवानपुर में २०, कैलाली में १४, नवलपरासी पुर्व में १३ और काभ्रेपलाञ्चोक में ११ नयां संक्रमित मिल गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *