काठमांडू का माइतीघर क्षेत्र जलमग्न
काठमांडू, सावन ३ – लगातार बारिश के बाद काठमांडू का माइतीघर क्षेत्र जलमग्न हो गया है । रविवार सड़क पर पानी जमने के कारण सवारी साधनाें के आवागमन में दिक्कतें आ रही है । साथ ही, सर्वसाधारणों के आने जाने में भी कठिनाई हो रही है ।
सड़क में पानी की सतह बढ़ने के बाद वाहनों के संचालन में कमी आई है । पैदल यात्रियों के लिए भी आना जाना कठिन हो गया है । संबंधित निकाय ने बारिश के कारण जलमग्न हुए क्षेत्रों में सावधानी अपनाने तथा आवश्यक पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग प्रयोग करने के लिए सर्वसाधारण से आग्रह किया है ।
भारी बारिश के कारण काठमांडू महानगरपालिका–१० सहभागिता मार्ग जलमग्न हो गया है । ढ़ल व्यवस्थापन ठीक नहीं होने के कारण प्रायः माइतीघर इलाके में पानी भर जाता है । महानगर ने जानकारी दी है कि भरे हुए पानी में फंसी हुई गाडि़यों को ट्रैफिक प्रहरी और महानगर के सहयोग से बाहर निकालने का काम हो रहा है ।


