Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष पद पर प्रो. डॉ. ढुण्डीराज पौडेल नियुक्त

 

काठमांडू।

नेपाल मेडिकल काउंसिल के अध्यक्ष पद पर प्रो. डॉ. ढुण्डीराज पौडेल को नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पौडेल ने बुधवार को स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री निशा मेहता के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

डॉ. पौडेल वरिष्ठ नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विशेषज्ञ हैं। वे वर्तमान में नेपालगंज मेडिकल कॉलेज, कोहलपुर में नाक, कान एवं गला विभाग के प्रमुख तथा प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने वीर अस्पताल, भेरी अस्पताल, भरतपुर अस्पताल तथा दांग अस्पताल में विभिन्न जिम्मेदारियों पर रहकर सेवा की है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह संयुक्त राष्ट्र संघ के ८१वें महासभा में भाग लेंगे

उन्होंने त्रिभुवन विश्वविद्यालय के चिकित्सा शास्त्र अध्ययन संस्थान से नाक, कान एवं गला शल्य चिकित्सा में एमएस (गोल्ड मेडल) के साथ उत्तीर्ण किया है। इससे पहले उन्होंने इसी संस्थान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।

डॉ. पौडेल नेपाल मेडिकल काउंसिल की नैतिकता तथा परीक्षा समिति के कार्यकारी सदस्य एवं समन्वयक के रूप में भी काम कर चुके हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com