Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार को सभी दलों को साथ लेकर चलना होगा –रघुवीर महासेठ

 

काठमांडू, सावन ३ – नेकपा एमाले के उप महासचिव रघुवीर महासेठ ने दाबा किया है कि प्रतिपक्षों को दरकिनार करके आगे बढ़ने वाली सरकार बहुत समय तक नहीं टिकेगी । जनकपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उप महासचिव महासेठ ने सुझाव दिया है कि सरकार को प्रतिपक्षों के साथ सहकार्य करके आगे बढ़ना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार प्रतिपक्षों को दरकिनार करके आगे बढ़ने का सोच रखती है तो ऐसी सरकार टिकाउ नहीं हो सकती है । उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार को गठन हुए चार महीने हो चुके हैं फिर भी कोई प्रभावकारी कार्य नहीं कर सकी है । उन्होंने कहा कि सरकार को सभी दलों को साथ लेकर चलना होगा ।
मधेश प्रदेश में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) को जनता ने जो जनमत दिया है उसके बारे में टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मधेशी जनता ने बहुत विश्वास करके रास्वपा को भेजा लेकिन उनकी भावना के अनुकूल काम नहीं हो रहा है । महासेठ ने सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य तथा घर जगह जमीन के कारोबार में लगाए गए कर की भी आलोचना की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *