Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

४३ जिलों के ३,००० से ज्यादा वार्डों में अधिवेशन संपन्न

 

काठमांडू, आश्विन ३ – नेपाली कांग्रेस ने ४३ जिलों के तीन हजार से ज्यादा वर्डो में अधिवेशन संपन्न किया है । १५ वें महाधिवेशन अन्तर्गत शनिवार से शुरु हुए वडा अधिवेशन ४३ जिलों हो गया है । केन्द्रीय निर्वाचन समिति के अनुसार ४३ जिलों के तीन हजार ३९६ वर्डो में अधिवेशन संपन्न हो गया है ।
केन्द्रीय निर्वाचन समिति के अनुसार ताप्लेजुङ, पाँचथर, संखुवासभा, धनकुटा, सोलुखुम्बु, उदयपुर, झापा, मोरङ, महोत्तरी, रामेछाप, काभ्रेपलाञ्चोक, सिन्धुपाल्चोक, चितवन, भक्तपुर, ललितपुर, काठमांडू , गोरखा, कास्की, मनाङ, पर्वत, स्याङ्जा, बागलुङ, नवलपुर, पाल्पा, अर्घाखाँची, गुल्मी, रुकुम (पूर्व), रोल्पा, प्युठान, रुकुम पश्चिम, डोल्पा, जुम्ला, मुगु, हुम्ला, जाजरकोट, दैलेख, सुर्खेत, डोटी, अछाम, दार्चुला, बैतडी, कञ्चनपुर और कैलाली को मिलाकर कुल ४३ जिलों में आज सफलतापूर्वक अधिवेशन संपन्न हुआ है ।
आज संपन्न वडा अधिवेशन से नई वडा कार्यसमिति और क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को चुना गया है । निर्वाचन समिति द्वारा प्रकाशित किए गए कार्यतालिका अनुसार रसुवा, नुवाकोट और धादिङ जिलों के अलावे बाकी ३१ जिलों के वर्डो में अधिवेशन कल (आश्विन ४ गते ) भी निरंतर जारी रहेगी ।

यह भी पढें   सेवा संकल्प अभियान के तहत सजायी आकर्षक रंगोली, राष्ट्रभक्ति, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com