Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय पर्यटक से रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोग गिरफ्तार

 

नेपाल के बेलहिया कस्बे में एक भारतीय पर्यटक से रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिसकर्मी समेत दो लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीमा पार करने के लिए भारत से आए पर्यटकों से रिश्वत लेने के आरोप में बेलहिया क्षेत्र पुलिस कार्यालय के लक्की चंद्र लोहार और बेलहिया स्थित एक ट्रैवल के कर्मचारी को गिरफ्तार कर कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय भैरहवां भेज दिया।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के संस्थापन इतर समूह का राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

सोमवार की शाम बेलहिया स्थिति एक ट्रैवल्स एजेंसी के एक कर्मचारी ने आठ लोगों के समूह से प्रति व्यक्ति 500 रुपये की मांग की थी, जो पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए ट्रैवल्स के माध्यम से बेलहिया आए थे। पर्यटकों के जत्थे ने पुलिस को राशि सौंपकर नेपाल में प्रवेश किया था।

बेलहिया पुलिस इंस्पेक्टर नवीन पौडेल ने कहा कि घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार देर रात एक ट्रैवल्स में काम करने वाले कर्मचारी और एक पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जिला पुलिस कार्यालय भेज दिया। जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता रूपनदेही डीएसपी सत्यनारायण थापा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढें   ओली का आरोप—अनुभवहीन सरकार के कारण देश बर्बादी की ओर

नेपाल भारत मानव विकास एवं मैत्री संघ के अध्यक्ष सूर्य भुसाल ने बताया कि कोविड काल के दौरान पर्यटकों से पैसा वसूलने की शिकायत दोनो देशों के सुरक्षा अधिकारियों की मिलती रही है, जिसकी शिकायत भारतीय दूतावास से भी की गई है।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com