काठमांडू से पोखरा जा रही एक कार त्रिशूली नदी में गिरी, तीन लोग लापता
काठमांडू।
काठमांडू से पोखरा जा रही एक कार चितवन में मुगलिंग के पास त्रिशूली नदी में गिर गई। चितवन के एसपी ओम अधिकारी ने बताया कि कार दुर्घटना में तीन लोग लापता हो गए हैं ।
कार (गा 2 चा 4918) बीती रात इच्छकामना गांवपालिका-5 में मुगलिंग से ढाई किलोमीटर पहले काठमांडू की तरफ त्रिशूली में गिर गई।
कार का चालक 55 वर्षीय पोखरा नगर पालिका-17 प्रेम बहादुर भुजेल, पोखरा निवासी लेख बहादुर भुजेल और उसकी पत्नी ईश्वरी भुजेल लापता हो गए हैं। एसपी अधिकारी ने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।


