लागू औषध के साथ एक गिरफ्तार

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के दरहिया वार्ड 16 में इलाका प्रहरी कार्यालय रानी का थाना पुलिस ने नशिली दवा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है । थाना पुलिस के अनुसार गिरफ्तार यूवक का पहचान इटहरी वार्ड 13 का सुशील श्रेष्ठ के रूप में हुआ है जिसके पास से लिपुजेसिक 10 पीस , डाइजोलयब 10 पीस , एवील 10 पीस, और फेलारगन 10 पीस बरामद हुआ है । बताया जाता है कि उक्त युवक नाशिली दवा लेकर इटहरी जा रहा था कि गुप्त सूचना पर पुलिस को यह सफलता मिली है । थाना पुलिस के अनुसार उक्त युवक को रानी थाना कस्टडी में रख आगे की करवाई किया जा रहा है ।

