Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वामदेव गौतम ने पार्टी उपाध्यक्ष पद से दिया गया इस्तिफा एमाले द्वारा अस्वीकृत

 
बामदेव गौतम, फाईल फोटो

काठमांडू, २४ सितम्बर । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष वामदेव गौतम ने पार्टी उपाध्यक्ष एवं अन्य सभी जिम्मेवारी से दी गई इस्तिफा को एमाले ने अस्वीकार किया है । नेता गौतम ने गत भाद्र १८ गते पार्टी की सभी जिम्मेवारी से इस्तिफा घोषणा करते हुए एमाले केन्द्रीय कार्यालय पहुँचकर पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली को इस्तिफा दिया था ।
नेता गौतम का आरोप था कि पार्टी अध्यक्ष ओली ने पार्टी की ९वें महाधिवेशन से पारित राजनीतिक कार्यदिशा को कार्यान्वयन नहीं किया है और सरकार में रहते वक्त साझा घोषणापत्र का कार्यान्वयन भी नहीं किया है । अपने इस्तिफापत्र में नेता गौतम ने कहा है– ‘एमाले निर्माण में मैं खूद संलग्न रहा, लेकिन आज आपके ही गलत विचार, प्रवृत्ति और शैली के कारण एमाले में मैं नहीं टिक पाया । इसीलिए आज के ही दिन से पार्टी उपाध्यक्ष पद और सभी जिम्मेवारी से इस्तिफा देता हूँ ।’ उसके बाद नेता गौतम एमाले की पार्टी स्थायी कमिटी और केन्द्रीय कमिटी बैठक में उपस्थित नहीं हैं ।
लेकिन एमाले केन्द्रीय कार्यालय सचिव शेरबहादुर तामाङ का कहना है कि गौतम द्वारा पेश इस्तिफापत्र अभी तक स्वीकृत नहीं है । उनके अनुसार गौतम का नाम समावेश करते हुए एमाले ने निर्वाचन आयोग में अपडेट भी भेज दिया है । उन्होंने कहा कि नेता गौतम अभी तक एमाले छोड़ कर अन्य पार्टी में प्रवेश नहीं किए है, इसीलिए वह एमाले में ही हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com