रौतहट बमकाण्ड के अभियुक्त आलम की मुद्दा में आज के लिए तय सुनुवाई भी स्थगित

काठमांडू, २४ सितम्बर । १४ साल पहले की रौतहट बमकाण्ड के अभियुक्त एवं पूर्वमन्त्री तथा नेपाली कांग्रेस के नेता मोहम्मद आफताब आलम की मुद्दा में आज के लिए तय सुनुवाई भी पुनः स्थगित की गई है । सर्वोच्च अदालत के न्यायाधीश द्वय अनिकुमार सिन्हा और कुमार चुडाल के इजलास में सुनुवाई के लिए पेशी दी गई थी, लेकिन उक्त रिट निवेदन को ‘सुनुवाई के लिए अयोग्य’ बताकरस्थगित की गई है ।
नेपाली कांग्रेस के नेता आलाम को हिरासत में ही रख कर सुनुवाई प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पुनरावेदन अदालत ने आदेश दिया था, उक्त आदेश को चुनौती देते हुए आलम नें सर्वोच्च अदालत में रिट निवेदन पंजीकृत किया था । विस्फोटक पदार्थ बम का प्रयोग और हत्या संबंधी उद्योग संचालन के आरोप में गिरफ्तार आलम ने धरौटी में रिहाई मांग करते हुए रिट निवेदन दिया था ।
उक्त रिट निवेदन को इससे पहले भी कई बार पेशी में रखी गई थी, लेकिन अभी तक सुनुवाई नहीं हो रही है । आलम रौतहट निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य हैं, लेकिन हत्या आरोप लगने के बाद उनकी सांसद् पद निलम्बन की अवस्था में है ।

