पालिका स्तरीय कांग्रेस महाधिवेशन में लफड़ा, मतपत्र जलाने के बाद स्थगित हुआ अधिवेशन

लमजुङ २६ सितम्बर । नेपाली कांग्रेस की पालिका स्तरीय अधिवेशन शनिबार से शुरु हुआ है । लेकिन लमजुङ जिला राइनास नगरपालिका में आपसी विवाद के कारण नगर अधिवेशन ही स्थगित हो गया है । नगरपालिका समिति चुनाव में दो समूह के बीच आपसी विवाद होने के कारण यहां एक समूह ने मतपत्र को ही जला दिया है । शनिबार के लिए मतदानस्थल राइनास क्षेत्र नावग्रस्त बन गया है, उसके बाद चुनावी प्रक्रिया को ही स्थगित करना पड़ा ।
राइनास नथरपालिका में कांग्रेस सभापति शेरबहादुर देउवा और वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल समूह अपने–अपने प्यानल खडा कर चुनावी प्रतिस्पर्धा में उतर आए थे । लगभग ६१ प्रतिशत मतदान भी सम्पन्न हो चुका था । नगर सभापति पद के लिए नुरराज और श्रीकृष्ण प्रतिस्पर्धा में हैं । लेकिन मतपत्र में की गई त्रुटी संबंधी विषय को लेकर शुरु में ही श्रीकृष्ण समूह ने आपत्ती प्रकट की थी, जो अंत में झड़प में परिणत हो गया ।
श्रीकृष्ण समूह का कहना है कि मतपत्र में जानबूझ कर गलती की गई है, जो श्रीकृष्ण को हराने के लिए किया गया षडयन्त्र है । उम्मीदवार श्रीकृष्ण ने कहा– ‘मेरा विजय होना निश्चित था, इसी सत्य को देखकर षडयन्त्रपूर्ण तरीके से मतपत्र निर्माण किया गया । मतदान शुरु होने से पूर्व मतपत्र को मुझे देखना भी चाहिए था, ऐसा भी नहीं किया गया ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘मतपत्र में दोनों नाम की क्रमसंख्या १ ही है, यहां तक कि मतदान के लिए मेरे नाम के आगे कोई बक्स ही नहीं है । इसीतरह अल्फाबेट के नियमानुसार मेरे नाम प्रथम स्थान में होना चाहिए था, वह भी नहीं किया । यह सब मुझे हराने के लिए की गई नियोजित षडयन्त्र है ।’
लेकिन दूसरे उम्मीदवार निरराज का कहना है कि मतदान शुरु होने से पूर्व ही इसमें विमर्श होनी चाहिए थी । उनका कहना है कि जो त्रुटी हुई है, उसमें स्वीकार कर ही निर्वाचन प्रक्रिया शुरु की गई थी । उनका मानना है कि बाद में जाकर निर्वाचन प्रक्रिया को ही स्थगित करना ठीक नहीं है । स्थगित चुनाव अब कांग्रेस केन्द्रीय कमिटी के निर्णय अनुसार होगा ।

