एमसीसी किसी भी हाल में पास नहीं होगाः महरा

दाङ, २६ सितम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी केन्द्र) के स्थायी समिति सदस्य एवं पार्टी प्रवक्ता कृष्णबहादुर महरा ने दावा किया है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना (एमसीसी) किसी भी हाल में संसद् से पारित होनेवाला नहीं है । अखिल क्रान्तिकारी लुम्बिनी प्रदेश कमिटी के प्रथम सम्मेलन को शनिबार उद्घाटन करते हुए प्रवक्ता महरा ने कहा– ‘आप लोग निश्चिन्त रहिए, एमसीसी किसी भी हाल में पास होनेवाला नहीं है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता महरा ने कहा कि एमसीसी नेपाल को युज करते हुए नेपाल के ही पड़ोसी राष्ट्र चीन को घेराबंदी करने के लिए लाया गया प्रोजेक्ट है । उन्हों कहा कि एमसीसी में सिर्फ आर्थिक सहयोग की बात नहीं है, इसमें सैन्य रणनीति भी शामीले है । उन्होंने आगे कहा– ‘एमसीसी प्रक्रिया शुरु करते वक्त सिर्फ आर्थिक सहयोग की बात थी, लेकिन आज आकर उसको अमेरिकी सैन्य रणनीति के साथ जोड़ा गया है, जो आज इण्डो प्यासिफिक के अभिन्न अंग है ।’
नेता महरा ने यह भी स्वीकार किया कि सभामुख रहते वक्त उन्होंने एमसीसी परियोजना को संसद् में प्रवेश करने से रोक कर रखा था । उनका मानना है कि यह उन्होंने ठीक ही किया है ।

