Mon. Sep 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के होटलों में साइबर ठगों के कई गिरोह सक्रिय

 

विभूतिखंड पुलिस को साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गे पकड़ में आए। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। नेपाल के बुटवल भैरहवा और पोखरा सहित सीमावर्ती कई जिलों के होटलों में साइबर ठगों के कई गिरोह ने ठिकाना बना रखा है। साइबर ठग नेपाल में बैठकर खातों में सेंध लगा रहे हैं और सरकारी डाटा भी चुरा रहे हैं।

विभूतिखंड पुलिस की गिरफ्त में आए गिरोह ने नेपाल के बुटवल में अड्डा बना रखा है। गिरोह ने बुटवल में बैठकर भू-लेख वेबसाइट से लोगों के डाटा व अंगूठे के निशान तक चोरी कर लिए।

यह भी पढें   मौसम अपडेट: आज देशभर कैसा रहेगा मौसम ?

इसके बाद सैकड़ों फिंगर प्रिंट चोरी कर क्लोन तैयार किए और खातों से रकम उड़ानी शुरू कर दी। पुलिस ने जब आरोपियों को दबोचा तो उनके पास से 100 से अधिक अंगूठे के क्लोन, लैपटॉप, मोबाइल व 2.98 लाख रुपये नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने गिरोह के गोरखपुर के बांसगांव धनौरा बुजुर्ग निवासी राजेश राय, राहुल कुमार राय और रामसरन गौड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अभी इस गिरोह के तीन मुख्य आरोपी सहित कई शातिर ठगों ने नेपाल में ही अपने लिए सुरक्षित स्थान बना रखा है। इसमें अजीत कुमार निषाद, दीन दयाल निषाद व किशन कुमार निषाद प्रमुख हैं।

यह भी पढें   बीरगंज में महारक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी

साइबर अपराधियों के ठिकानों की खंगाल रही डिटेल
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुुताबिक, गिरोह के बारे में काफी अहम जानकारी मिली है। कई जालसाजों को चिह्नित किया गया है। पूरी जानकारी जुटाकर जल्द बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com