लोसपा प्रदेश नं. २ संसदीय दल के नेता में सोनल

जनकपुरधाम, २८ सितम्बर । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) ने प्रदेश नं. २ संसदीय दल के नेता में जितेन्द्र सोनल को चयन किया है । सोमबार सम्पन्न लोसपा संसदीय दल बैठक ने सोनल को सर्वसम्मत संसदीय दल के नेता चयन किया है ।
संसदीय दलको नेता चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो, नेता शरदसिंह भण्डारी आदि नेता जनकपुर पहुाच गए थे । पार्टी एकीकरण पूर्व अर्थात् तत्कालीन राष्ट्रिय जनता पार्टी (राजपा) रहते वक्त भी सोनल ही संसदीय दल के नेता थे ।

