Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आवास की मांग को लेकर गरीब दलित ने रौतहट के गौर में किया प्रदर्शन

 
आवास को मांग को लेकर गरीब दलित ने गौर में किया प्रदर्शन

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । मानव जीवन को आधार भूत आवश्यकता तथा मौलिक हक के रूप में रहेआवास के निर्माण कार्य प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता से तंग आकर गरीब, दलितों ने रौतहट जिला के जिला मुख्यालय में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया है। प्रदेश सरकार के अधीनस्थ रहे जनता आवास कार्यक्रम में हो रहे भ्रष्टाचार, अनियमितता, लापरवाही एवं उदासीनता के कारण अरवों रुपये फ्रीज होना भी एक विडंबना है। दलित गरीबों में अन्याय, अत्याचार, शोषण, दमन तथा उत्पीड़न भेदभाव को समाप्त करने सहित को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन पत्र सौंपा। 1 अक्टूबर (15गते)सभी नगरपालिका, गांव पालिका को घेराव किया जायेगा। उसके वाद आन्दोलन के आगे की रणनीति तय की जाएगी। उपरोक्त जानकारी पूर्व मंत्री प्रभु साह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *