Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग : आज दिनांक, 30 सितंबर 2021 गुरुवार

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸
*आयुः पुत्रान् यशः स्वर्ग कीर्ति पुष्टिं बलं श्रियं।*
*पशुन् सौख्यं धनं धान्यं प्राप्नुयात् पितृ पूजनात्।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*30 सितंबर 2021 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
(राक्षस)
शाके:-1943
याम्यायन सौम्यगोल:
ऋतु:- शरद
माह:- अश्विन
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- नवमी सायं 6:23 तक उपरांत दशमी,
नक्षत्र :- पुनर्वसु प्रातः 11:15 तक उपरांत पुष्य,
योग:- परिघ सायं 5:49 तक उपरांत शिव,
कारण:- गर,
सूर्योदय :- प्रातः 06:05
सूर्यास्त : संध्या 05:55
सूर्य :- *हस्त नक्षत्रे कन्या राशौ सूर्य:*
चंद्रमा :- *सायं 04:46 यावत मिथुन राशौ: उपरांत कर्क राशौ चन्द्रः*

*आज का राहूकाल*
आ दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
रा दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
का कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
शा आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।

*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज मातृ नवमी, दुर्गा नवमी, जीवित्पुत्रिका व्रत का पारणा एवं नवमी श्राद्ध किया जाएगा। आज सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए श्राद्ध किया जाएगा। आज का किया गया पितृ यज्ञ दोनों कुलों के लिए भाग्यकारी व लाभकारी होगा।*
आज जीवित्पुत्रिका व्रत के पारण से पूर्व पितृ पक्ष में सभी पूर्वजों के प्रति समर्पण एवं सम्मान विशेष आवश्यक एवं धन वंश हेतु कल्याणकारी होगा।

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का राशि फल:-*
मेष:-
मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अचानक धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मित्र का सहयोग मिलेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन हो सकता है। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे परेशान होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेक‍िन आप अपने मधुर व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में किसी खास का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ:-
किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। शैक्ष‍िक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
आज का दिन पर‍िवारीजनों के साथ बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। यह संतान संबंधी भी हो सकता है और पत्‍नी से संबंध‍ित भी। लेक‍िन आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय क‍िसी पुराने म‍ित्र के आने से मन प्रसन्‍न होगा। कुछ अधूरे कार्य भी पूरे होंगे। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

यह भी पढें   भारत सरकार ने बंद किया परिक्रमा मार्ग,एस.एस.वी.ने सुरक्षा का हबाला दिया

मिथुन:-
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर भी रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक सोच से बचें। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात तक वाहन चलाने में सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। नौकरी में पर‍िवर्तन का मन बना रहे हैं तो आज आपको अच्‍छे अवसर भी म‍िल सकते हैं।

कर्क:-
मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर भी रहेगा, परन्तु मन में नकारात्मक सोच से बचें। सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का धनुः राशीस्थ होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ध्‍यान रखें क‍ि आज शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।
धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का साथ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा के योग हैं।

सिंह:-
मन परेशान हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भाइयों के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। प‍िता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।
राजनीतिक क्षेत्र में आज अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य संपन्‍न होगा। व्‍यवसाय में भी आज आपके ल‍िए लाभ के अवसर आएंगे। हालांक‍ि सेहत संबंधी समस्‍याएं यानी क‍ि पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार होने की संभावना है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य-परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान पर न‍ियंत्रण रखें।

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

कन्या:-
वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता का सानिध्य मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्‍त‍ि के योग हैं। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।
राशि का स्वामी बुध सिंह में गुरु व केतु आज धनुः राशि में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। प्रतिद्वंद‍ियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। वह आपको परेशान करने के ल‍िए नए-नए तरीके अपनाएंगे लेक‍िन अंत में जीत आपकी ही होगी। इसलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बस ईश्‍वर का नाम लें सबकुछ आपके ही हक में होगा। दांपत्‍य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला:-
मन प्रसन्न रहेगा। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। आत्‍मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। अचानक धन की प्राप्‍त‍ि होगी।
आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। लेक‍िन आज भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक:-
मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि भी हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाहन सुख में कमी आएगी। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य हो सकते हैं। संचित धन में कमी आ सकती है।
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही आपके धन, सम्मान और यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। आज शाम क‍िसी म‍ित्र से हुई मुलाकात आपके सारे ब‍िगड़े कार्य बना देगी। इससे मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। शाम को प्रियजनों से भेंट होगी। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर-सपाटे और मौज-मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:-
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्‍थितियों का सामना करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।
आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन खर्च का योग है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य संबंध‍ित कार्य से कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांक‍ि इसमें अंत में आपको ही सफतला म‍िलेगी। दोस्‍तों के साथ मुलाकात होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

यह भी पढें   छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में १४,०५७ छात्र उत्तीर्ण

मकर:-
आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार विस्तार में भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता से धन प्राप्‍त‍ि होगी। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।
आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। तो आपको लाभ म‍िलेगा। लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि इस संबंध में क‍िसी वरिष्‍ठ की राय जरूर ले लें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ:-
मानसिक शान्ति‍ रहेगी, लेक‍िन मन में नकारात्‍मक व‍िचारों का प्रभाव रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। भावनाओं को वश में रखें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। संतान को कष्‍ट रहेगा।
राशि स्वामी शनि की द्वादश स्थिति के कारण माता को अचानक ही शारीर‍िक कष्ट हो सकता है। इससे भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। लेक‍िन परेशान होने के बजाए धैर्य से काम लें। जल्‍दी ही सब ठीक हो जाएगा। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। न‍िवेश करना हो तो भी क‍िसी जानकार की भी राय जरूर ले लें। ताकि आपको क‍िसी प्रकार का कोई नुकसान न हो।

मीन:-
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे।
वैवाहिक जीवन:- आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में तरक्‍की होने से मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पुराने म‍ित्रों से हुई मुलाकात से आज आपका मन शांत रहेगा। आज माता-पिता की सलाह और आशीर्वाद आपके ल‍िए उपयोगी सिद्ध होगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने का मौका म‍िलेगा।
आराकाशा के प्रार्थना से *“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
🙏🙏🙏🙏
✒✒ *✍🏻 हरि ॐ गुरुदेव.. ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*


*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *