राष्ट्रसेवक कर्मचारियों का काम जनता की सेवा करना है – गृहमंत्री गुरुंग
काठमांडू, मंसिर ५ : गृहमंत्री सुधन गुरुंग ने कहा है कि राष्ट्रसेवक कर्मचारियों का काम नेताओं की चापलूसी करना नहीं वरन जनता की सेवा करना है । उन्होंने स्पष्ट कहा है कि नेताओं की चापलूसी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाही की जाएगी।
उन्होंने सामाजिक संजाल के माध्यम से कहा है, “हम सरकार में आने के बाद से ही एक बात स्पष्ट रूप से कहते आ रहे हैं कि राष्ट्रसेवक कर्मचारियों का काम किसी राजनीतिक दल का झंडा उठाना या नेताओं की चापलूसी करना नहीं, बल्कि देश और जनता की सेवा करना है । हम सभी नेताओं और कर्मचारियों का साझा उद्देश्य एक ही होना चाहिए—देश के प्रति समर्पित रहकर जनता की सेवा करना । बार–बार स्पष्ट किए जाने के बावजूद यदि किसी को अब भी यह भ्रम है कि वह किसी राजनीतिक दल का झंडा उठाकर राजनीति कर सकता है, तो उसे आज ही यह भ्रम छोड़ देनी चाहिए ।”
उन्होंने कहा कि यदि कोई अपने पद की जिम्मेदारियों को भूलकर जनता के काम की बजाय नेताओं की चापलूसी को प्राथमिकता दे रहे हैं तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कारवाही की जाएगी।


