पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता और पूर्व गवर्नर मुहम्मद जुबैर का अश्लील वीडियो वायरल
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता और सिंध प्रांत के पूर्व गवर्नर मुहम्मद जुबैर का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे फाइव स्टार होटल के कमरे में कुछ लड़कियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए हैं। वीडियो के वायरल होते ही पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया है और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। हालत यहां तक पहुंच गई कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज को सफाई देनी पड़ी।
दरअसल, मुहम्मद जुबैर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता हैं और सिंध प्रांत के पूर्व गवर्नर रह चुके हैं। मुहम्मद जुबैर पूर्व पीएम नवाज शरीफ और मरियम नवाज के प्रवक्ता भी हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबैर का वायरल वीडियो कराची के एक फाइव स्टार होटल का है, हालांकि यह कुछ समय पहले का है जो अब वायरल हुआ है। वीडियो में जुबैर के साथ दो से ज्यादा लड़कियां नजर आ रही हैं और उनके साथ मुहम्मद जुबैर आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो को कई गुप्त कैमरों से शूट किया गया है।
मुहम्मद जुबैर की गिनती पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के बड़े नेताओं में होती है। जुबैर के भाई असद इमरान खान की सरकार में मंत्री हैं। इतना ही नहीं जुबैर को पाकिस्तानी फौज और ISI का करीबी भी बताया जाता है। फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद घमासान मच गया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की नेता और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने इस पर बयान भी दिया है। खास बात यह भी है कि इस समय मुहम्मद जुबैर पूर्व पीएम नवाज शरीफ और मरियम नवाज के प्रवक्ता भी हैं।

