Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षा का अधिकार मांगने के लिए प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं पर तालिबानी लड़ाकों ने चलाई गोलियाँ

 

काबुल में बृहस्पतिवार को शिक्षा का अधिकार मांगने के लिए प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं को तालिबानी लड़ाकों ने गोलियां चलाकर तितर-बितर किया।

यह पहला मौका नहीं है, जब तालिबान ने अपना हक मांगने पर महिलाओं को इस तरह से डराया-धमकाया है। काबुल के पूर्वी हिस्से में एक स्कूल के सामने छह लड़कियों का समूह स्कूल में प्रवेश देने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहा था। लड़कियों ने हाथों तख्तियां ले रखीं थीं, जिनपर लिखा था – हमारी कलम ने तोड़ी जाएं, हमारी किताबें न जलाई जाएं, हमारे स्कूल न बंद किए जाएं।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ से नेपाल के बिजली क्षेत्र को बड़ा झटका, 430 मेगावाट उत्पादन ठप

लड़ाकों ने छात्राओं के हाथों से जबरन ये तख्तियां छीन लीं और उन्हें धक्का देकर भगाने की कोशिश की गई, लेकिन छात्राएं वहीं डटी रहीं। इसी दौरान एक विदेश पत्रकार की रायफल के बट से पिटाई की गई और घटना की रिपोर्टिंग करने से रोका गया। इसके बाद एक लड़ाके ने अचानक अपनी ऑटोमेटिक रायफल निकाली और हवा में गोलियां दागना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहीं लड़कियों ने स्कूल में छिपकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढें   तिब्बत में झील टूटने के बाद बाढ़ स्याफ्रुबेसी पहुँची, त्रिशूली नदी किनारे हाई अलर्ट जारी

इस मसले पर खुद को काबुल में तालिबानी स्पेशल फोर्स का प्रमुख बताने वाले मावलावी नसरतुल्लाह ने कहा कि लड़कियां प्रदर्शन कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले सुरक्षा अधिकारियों से इजाजत लेनी चाहिए थी। बता दे कि तालिबान हर तरह के विरोध और प्रदर्शन को बंदूक दिखाकर या गोली चलाकर यह कहते हुए खत्म करा रहा है कि उनकी इजाजत के बिना प्रदर्शन करना गुनाह है। कुछ दिन पहले ही हेरात प्रांत में तालिबानी लड़ाकों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चला दी थीं, जिसमें दो की मौत हो गई थी।

यह भी पढें   ११ ट्रक राहत सामग्री त्रिशूली पहुँचाया गया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com