Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय पर्यटकों के नेपाल प्रवेश के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए नया गाइड लाइन जारी

 

 

नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों के नेपाल प्रवेश के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए नया गाइड लाइन जारी किया है। इस दौरान भारतीय पर्यटक नेपाल के लिए चलने के दौरान ही अपना बायोडाटा, कोरोना रिपोर्ट या वेक्सीनेशन की दोनों डोज की कापी अपलोड कर आसानी से नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। सोनौली सीमा के पर्यटक ऑफिस पर एक डिक्लरेशन फॉर्म भर कर नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

नेपाल रूपनदेही  के मुख्य जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पर्यटकों को सीमा पर प्रवेश के दौरान हो रही परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन और ऑफलाइन डिक्लरेशन फॉर्म की गाइड लाइन जारी किया है। जिससे सीमा पर क्रासिंग के दौरान किसी को कोई परेशानी नहीं हो।

उन्होंने बताया कि गुरुवार से सरहद पर डिक्लरेशन फॉर्म उपलब्ध है। जिसमें यात्री की पूरी डिटेल, कोरोना रिपोर्ट की कापी या वेक्सीनेशन के दोनों डोज की फोटो कापी लगा कर पर्यटक आसानी से नेपाल की यात्रा कर सकेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 17 जुलाई 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

सरकार के भारतीय पर्यटको के लिए जारी नए गाइड लाइन से काफी खुश हैं। होटल संघ के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि सीमा पर भारतीय पर्यटको को काफी परेशानी हो रही थी।

डिक्लरेशन फॉर्म भरने के बाद वह कहीं भी जा सकते हैं।  उपाध्यक्ष श्रीचन्द गुप्ता ने इस फैसले का स्वागत करते हुए बताया कि कोरोना एनटीपीसीआर की रिपोर्ट या वैक्सीनेशन की दोनों डोज की एक फोटो कॉपी यात्री अपने पास रख ले फॉर्म भरने के दौरान सरहद पर जमा करना होगा। जिससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी।

यह भी पढें   मुंबई विश्वविद्यालय के 170 वें स्थापना दिवस पर हिंदी विभाग ‘उत्कृष्ट विभाग’ पुरस्कार से सम्मानित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *