Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा पर पूरी रात फंसे रहे भारतीय पर्यटक

 


बीते 18 महीने बाद इंडो-नेपाल सीमा खुलने से दोनों ओर के पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन रात में सीमा बंद होने से देर से पहुंचे और नेटवर्क न होने से ऑनलाइन डाटा न दिखा पाने वाले पर्यटक सीमा पर फंस जा रहे हैं। बुधवार की रात भारत व नेपाल दोनों ओर के दर्जनों पर्यटकों को आने जाने की अनुमति नहीं मिली और वे रात भर सीमा पर ही फंसे रहे।

यह भी पढें   क्या खत्म होगी प्रदेश सभा ? क्या है स्वर्णिम वाग्ले का प्रस्ताव, जिसने नेपाल की राजनीति में छेड़ दी नई बहस

कोविड काल से सीमा पर पहली बार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पैदल आवाजाही पर भी रोक लगी है। भारत-नेपाल सीमा पर मालवाहकों के लिए सुबह 6 से रात 10 बजे तक आवाजाही में छूट है। यही वजह है कि रात में देर से पहुंचने वालों को रोक दिया जा रहा है। टूर एंड ट्रैवेल्स संघ बेलहिया के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता ने बताया कि पर्यटकों को पहले 24 घंटे की आवाजाही की पैदल छूट मिलती थी। उस नियम को फिर से लागू किया जाए। नेपाल भारत अवध मैत्री समाज के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि रात में पैदल यात्रियों को भी रोक दिया जा रहा है, जबकि दोनों देशों की इमीग्रेशन 24 घंटे खुली रहती है। सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन रुपनदेही के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि भारतीय पर्यटक नेपाल आने के क्रम में रिपोर्ट कार्ड दस्तावेजों की हार्ड कॉपी भी रखें। क्योंकि नेटवर्क न रहने से ऑनलाइन दस्तावेज दिखाने में दिक्कत आ रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

यह भी पढें   नेपाल वर्तमान समय में एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक केंद्र के रूप में स्थित है :पुन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *