Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान : सिख हकीम की क्लीनिक में ही गोली मारकर हत्या

 

पेशावर, एएनआइ। पेशावर, प्रेट्र।

घटना पेशावर की है, जहां गुरुवार को हमलावरों ने यूनानी पद्धति से चिकित्सा करने वाले एक सिख हकीम की क्लीनिक में ही गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हकीम सरदार सतनाम सिंह (खालसा) को अज्ञात हमलावरों ने चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद हमलावर फरार हो गए। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं से हत्या की जांच कर रही है, जिनमें आतंकवाद का पहलू भी शामिल है। सतनाम सिंह पेशावर के सिख समुदाय के जानेमाने नाम थे और चरसाद्दा रोड पर धरमांदर फार्मेसी नामक क्लीनिक का संचालन करते थे। पेशावर में करीब 15 हजार सिख रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर प्रांतीय राजधानी के करीबी जोगन शाह में बसे हुए हैं। ज्यादातर सिख कारोबार करते हैं, जबकि कुछ फार्मेसी का भी संचालन करते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में पेशावर निवासी चरणजीत सिंह की भी इसी प्रकार हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढें   दशहरा के अवसर पर सस्ता बाजार शुरू

वर्ष 2016 में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के नेशनल एसेंबली सदस्य सोरेन सिंह व वर्ष 2020 में शहर के न्यूज एंकर रविंदर सिंह की भी हत्या हो चुकी है। वर्ष 2017 की जनगणना के अनुसार हिंदू पाकिस्तान का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय है, जबकि ईसाई दूसरे नंबर पर आता है। सिख, अहमदी व पारसी भी अल्पसंख्यक समुदाय में शामिल हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com