प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड को कब हटाया जाएगा – हर्क साम्पाङ
काठमांडू, आषाढ़ १ – श्रम संस्कृति पार्टी संसदीय दल के नेता हर्क साम्पाङ ने सभामुख डोलप्रसाद अर्याल से प्रश्न किया है कि प्रधानमंत्री बालेन साह द्वारा संसद में दिए गए अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड से हटाने का आदेश कब दिया जाएगा ? आज की प्रतिनिधि सभा बैठक में प्रधानमंत्री द्वाार दिए गए अभिव्यक्ति ‘नेपाल .ने भी भारत के जगहों का अतिक्रमण किया है ’ इस अभिव्यक्ति को रिकॉड से हटाने की मांग को लेकर पार्टी ने आपनी अड़ान रखी है ।
उन्होंने संसद में अपनी बात को रखते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए अभिव्यक्ति को संसद के रिकॉर्ड से हटाने की जो हमारी मांग है हम उसपर अडिग है । हम सब इस इंतजार में हैं कि सभामुख जी कब इसे हटाने का आदेश देंगे ?’ उन्होंने यह भी कहा है कि ‘मुझे लगता है कि आप बहुत जल्द ही इस अभिव्यक्ति को हटाने का आदेश देंगे ।

